पुलिस की छापेमारी में 2 हजार लीटर अवैध खाद्य तेल बरामद

  खुटहन, जौनपुर (सं.) 23 जुलाई। स्थानीय थाना पुलिस ने छापेमारी करके स्थानीय बाजार स्थित व्यवसायी के मकान से अवैध रूप से रखी गयी लगभग 2 हजार लीटर रिफाइन खाद्य तेल बरामद किया तथा इस दौरान मौके से व्यवसायी के पुत्र को हिरासत में ले ली।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार निवासी रामजीत गुप्ता की बाजार में ही किराने की दुकान है जहां बुधवार को स्थानीय थाना सहित सिंगरामऊ व खेतासराय की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी किया। इस दौरान उसके घर से लगभग 2 हजार लीटर रिफाइन खाद्य तेल बरामद करके उसे थाने ले आयी तथा व्यवसायी के पुत्र मनोज कुमार को भी हिरासत में ले ली। समाचार लिखे जाने तक मनोज से पुलिसिया पूछताछ जारी रही।
    वहीं दूसरी ओर इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाने के नवागत प्रभारी द्वारा कहा गया कि ऊपर से आदेश था, इसलिये छापेमारी की गयी लेकिन अभी कुछ भी नहीं बता सकते हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि उक्त तेल कहीं से अवैध रूप से लाया गया था जो चोरी का प्रतीत होता है 

Related

खबरें 8138850494675453825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item