अजगर निकलने से गांव में फैला दहशत

खुटहन, जौनपुर (सं.) 23 जुलाई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओइना गांव में पिछले 3 दिन से लगीाग 10 फुट का अजगर डेरा जमाये हुये है जिसको लेकर गांव में अब दहशत का माहौल कायम हो गया है। हद तो तब हो गयी जब सूचना देने के बावजूद भी कोई भी वनकर्मी गांव में नहीं पहुंचा।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामचेत यादव के पकड़ी के पेड़ के नीचे 3 दिनों से अजगर पड़ा है। उसे देखने के लिये काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो रहे हैं। सावन का महीना होने से कोई उसे मार नहीं रहा है। वह स्वयं भी अन्यत्र नहीं जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है।

Related

खबरें 5197862791700607415

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item