बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिये 31 को होगी भक्तों की रवानगी
https://www.shirazehind.com/2014/07/31.html
जौनपुर। ‘चलो बूढ़ा अमरनाथ’ जयघोष के साथ शिवभक्तों के विशाल जत्थे की रवानगी आगामी 31 जुलाई से शुरू हो रही है जो 8 अगस्त तक चलेगी। इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये बजरंग दल के विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने बताया कि बूढ़ा अमरनाथ जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मण्डी तहसील अन्तर्गत राजपुरा गांव में विराजमान हैं जिन्हें श्री बूढ़ा अमरनाथ जी चट्टानी के रूप में लोग जानते हैं। श्री पाण्डेय ने बताया कि जनपद जौनपुर से भक्तों की रवानगी 31 जुलाई की रात में होगी तथा जत्थे में 4 दर्जन से अधिक भक्त शामिल हैं।
