विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_76.html
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला जज राकेश कुमार की देख-रेख में हुआ। केराकत में आयोजित शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अध्यक्षता करते हुये सिविल जज/सचिव प्राधिकरण मृदुल मिश्रा ने कहा कि करोड़ों की संख्या में लम्बित वादों का त्वरित व शीघ्रता से निस्तारण केवल सुलह-समझौते द्वारा ही संभव है। अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि संधि द्वारा विवादों को हल करने के लिये राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर विधिक प्राधिकरणों की स्थापना की गयी है। डा. दिलीप सिंह अधिकारी सुलह-समझौता केन्द्र व किशोर न्याय बोर्ड ने रामायण, महाभारत व विश्व युद्धों की विभीषिका बताते हुये कहा कि मुकदमों का स्थायी हल सुलह-समझौता है। इसके अलावा तहसीलदार केराकत जयराम मौर्या, नायब महेन्द्र सिंह यादव, नमः नाथ शर्मा, अब्दुल हक अंसारी सहित अन्य ने शासन-प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं सहित खारिज दाखिल, चकबंदी, एफआईआर प्रक्रिया, दहेज, मोटर, उत्तराधिकार, विवाह अधिनियम के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर लिपिक रामजी मौर्य, राजेश यादव, अनुसेवक देवनाथ मिश्र, मांधाता सिंह सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

