
जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) संघ की जनपद इकाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उनका कहना है कि मनरेगा अन्तर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को नियमितीकरण किया जाय , मानदेय के लिये पृथक बजट की व्यवस्था की जाय, पंचायत सहायकों के पद पर कार्यभार ग्राम रोजगार सेवकों को दिया जाय और लम्बित मानदेय का भुगतान कराया जाय। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं का हल कराने के लिये ग्राम रोजगार संघर्ष मोर्चा निरन्तर प्रयासरत है। मोर्चा धरना-प्रदर्शन की अपेक्षा द्विपक्षीय वार्ता के जरिये समस्या समाधान का पक्षधर रहा है। नरेगा विस्तार से अब तक ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जिससे केन्द्र व राज्य सरकार के क्रिया-कलापों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ल सहित संघ के तमाम पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।