बिजली विभाग के अभियान पर स्वयंसेवक ने दिया सुझाव

  जौनपुर। भाजपा जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं स्वयंसेवक मानिक चन्द्र सेठ ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें लिखित पत्रक सौंपते हुये बिजली अभियान पर सुझाव दिया है। उनके अनुसार विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से बिजली अभियान से करने का प्रचार चहुंओर हो रहा है जिसकी भाषा पढ़कर जनता पूरी तरह भयभीत हो गयी है। श्री सेठ का कहना है कि बिजली की घोषित/अघोषित कटौती, बिलों में धांधली, समय पर बिल न पहुंचना, बिजली विभाग के कार्यालय में मनमानी, अवैध वसूली, बिल शुद्धिकरण के नाम पर परेशानी, शिकायत की कोई सुनवाई न होना, लाइनमैनों की कमी, मीटर रीडर की कमी, ठेके पर रखे गये मीटर रीडरों की मनमानी आदि से जनता त्रस्त है। उपरोक्त समस्याओं पर ध्यान देकर इन्हें दूर किया जाय और चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाय जिससे उसका परिणाम सकारात्मक हो।

Related

खबरें 8584918019976297902

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item