डीएम ने लोहिया ग्राम सरायगुंजा में लगायी चैपाल

 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक पवन कुमार की अध्यक्षता में आज तहसील बदलापुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 251 व्यक्तियों ने अपना दुःख दर्द सुनाया जिसमें 5 का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने जमीन सम्बंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम गठित कर समाधान दिवस शनिवार को हरहालत में मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
        इसके पश्चात डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम सरायगुंजा में चैपाल लगाकर ग्रामींणों की समस्याओं को सुना तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी हकीकत भी परखी।लोक निर्माण विभाग द्वारा 450 मी0 एवं आर0ई0एस0 विभाग द्वारा 450 मी0 सीसीरोड बनाया गया है।अधि0अभियंता विद्युत आर0डी0 पौल ने बताया कि राजीवगांधी विद्युतीकरण योजना के अन्तर्गत 8 ट्रांस्फार्रमर, 332 पोल लगाये जायेगे। विद्युत घरेलू कनेक्शन 24, पम्पिंगसेट 35, कामर्शियल 12 कनेक्शन है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 2 जुलाई एवं 4 जुलाई को गांव में कैम्प लगाकर नये कनेक्शन दिये जायेगे। 7 जुलाई को अवैध विद्युत कनेक्शन धारको के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। शौंचालय 154, इन्दिरा आवास 3, लोहिया आवास 9, हैण्डपम्प 96 , रीबोर के लिए 4, सोलर लाइट 7, जाॅबकार्ड धारक 164 है। इसके अतिरिक्त कृषि पट्टा, बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप, पशु टीकाकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सभी प्रकार की पेशन, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिशा निर्देश भी दिये। गांव में शौंचालय,लोहिया आवास,इन्दिरा आवास, सड़क का निरीक्षण किया। आर0एन0यादव कान्ट्रेक्शन द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार योजनान्तर्गत बटाऊबीर- सिंगरामऊ मार्ग चार वर्ष पूर्व बनायी गयी थी जो मौके पर  खराब हालत में है। जिलाधिकारी ने नारजगी व्यक्त करते हुए अधि0अभियंता आर.ई.एस. हरेन्द्र सिंह को निर्देशित किया कि ठीकेदार आर0एन0यादव को काली सूची में डाला जाय।
        इस अवसर पर सी.डी.ओ. पी0सी0श्रीवास्तव, सी.एम.ओ. डा0 पी.एन.रावत, सी.वी.ओ. डा0 आई.ए.खान, डी.डी.ओ. तेजप्रताप मिश्र, डी.डी.ए. एस.एन.दूबे, डाी.आई.ओ.एस. भास्कर मिश्र, बी.एस.ए. जगदीश प्रसाद शुक्ल, डी.एस.ओ. सीमा सिंह, डी.पी.आर.ओ. ए.के.सिंह, डी.डब्ल्यू.एस.के. के0के0त्रिपाठी, एस.डी.एम. शिव सिंह, सी.ओ. जनार्दन तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

खबरें 341573174673442781

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item