नहर में बहती मिली ब्लाक प्रमुख सुईथाकला के पिता की लाश ,सनसनी

 जौनपुर जिले के सुईथा ब्लाक प्रमुख के पिता का शव एक नहर में पाये जाने से सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिवार वालों के अनुसार वे तीन पूर्व भोर में खेत की तरफ निकले थें लेकिन घर वापस नही लौटे हम लोग तब से लेकर आज खोजकर रहे थे। हलांकि परिवार वाले हत्या किये जाने की आशंका से इन्कार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपहां थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव के निवासी पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह 60 वर्ष बुध्दवार की भोर में खेत की तरफ गये हुए थे उसके बाद वे वापस नही लौटे परिवार वाले उनकी काफी खोजबीन किया लेकिन कोई अतापता नही चल सका। आज सूबह रूधौली गांव में स्थित नहर में एक लाश बहती हुई दिखाई पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की कार्यवाही शुरू किया। इसी बीच अपने पिता की खोज में निकले ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पहचान करते हुए बताया कि यह मेरे पिता का ही शव है। प्रदीप सिंह ने हत्या जैसी घटनाओं से साफ इन्कार करते हुए आशंका जाहिर किया कि हो सकता है कि नहर पर टहलते समय उनका पैर फिसल गया हो जिससे यह घटना हुई है।

Related

खबरें 6481836727820283412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item