सावधान! किसी अनजान व्यक्ति को अपने वाहन में न बैठायें, वो लूटेरे हो सकते है
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_29.html
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों/प्रबन्धको के साथ एक मीटिंग का आयोजन पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में शायं 05.00 बजे किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों/प्रबन्धकों को पेट्रोल पम्प की सुरक्षा व उक्त स्थान से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए जानकारी प्रदान की गयी। जिससे पेट्रोल पम्प पर लूट की हो रही घटनाओं से बचा जा सके। इस सम्बन्ध में क्लोज सर्किट कैमरों के शत प्रतिशत संचालन व कवरिंग तथा सदैव सतर्कता बरत कर अपराध व अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों की सावधानी हेतु पेट्रोल पम्पों पर बोर्ड लगाये जायेंगे। निर्देश के प्रारूप की प्रति सभी पेट्रोल कर्मीयों को वितरित भी किया गया हैै। निर्देश का प्रारूप इस प्रकार का होगा जो सभी पेट्रोल पम्पों पर लगया जायेगा।
सावधान!
1. किसी अनजान व्यक्ति को अपने वाहन में न बैठायें, वो लूटेरे हो सकते है।
2. घ्यान दें! कोई वाहन आपका पीछा तो नहीं कर रहा है।
3. मार्ग में अनजान वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को खड़ाकर आपसे लिफ्ट मांगकर आपके वाहन को लूट सकता है।
4. किसी अनजान गाड़ी में न बैठे, हो सकता है आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाये।
5. संदिग्ध वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो निम्नलिखित नम्बरों पर सूचना देंः- 100, 1073, 9454417474, या सम्बन्धित थाने का नम्बर, अथवा 05452-261203 सम्पर्क करें।