टंकी में डूबने से बालिका की गयी जान

 जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के उदईपुर दीपी गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य तीर्थराज मिश्र की 5 वर्षीया पौत्री तृप्ति की मंगलवार को पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तृप्ति की मां गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र है जो विद्यालय से वापस लौटी और घर में चली गयी कि इधर बेटी तृप्ति बाहर खेलने के बाद मकान के बगल में ही स्थित पम्पिंग सेट की बनी पानी की टंकी में नहाने के लिये वह कूद गयी। थोड़ी देर बाद मां पुत्री को भोजने के लिये खोजने लगी तो वह कहीं दिखायी नहीं पड़ी। काफी देर बाद पानी की टंकी में देखा गया तो तृप्ति की लाश डूबी हुई थी जिसको देखकर कोहराम मच गया।

Related

खबरें 2621449615919447773

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item