स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर। विकास खण्ड धर्मापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलसहां के छात्र/छात्राओं सहित शिक्षकों ने भू-जल जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत रैली निकाली जो क्षेत्र भ्रमण करने के बाद विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अनीस जहां, सहायक अध्यापक अमित सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने जल संरक्षण में हम किस तरह योगदान करें, उसकी सफाई कैसे करें, जल की कमी से होने वाले संकटों सहित अन्य सम्बन्धित बातों को बताया। तत्पश्चात् बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके शारीरिक सफाई के महत्व को भी तरीके से समझाया। इस अवसर पर शिक्षक इश्तेयाक हुसैन, मो. शकील अंसारी, ग्राम प्रधान विनोद कुमार सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 7065855369390552615

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item