भू-जल संरक्षण पर सद्भावना क्लब ने आयोजित की गोष्ठी

   जौनपुर। नगर के रासमण्डल में स्थित रामेश्वर शिशु विहार में बने सद्भावना क्लब के कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई जहां सर्वप्रथम भू-जल संरक्षण हेतु जिला प्रशासन द्वारा निकाली गयी रैली पर प्रसन्नता जतायी गयी। तत्पश्चात् रैली में संस्था की ओर से सक्रिय योगदान देने वाले अध्यक्ष डा. एएन सिंह, सचिव अरूण सिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश चन्द्र मौर्य एडवोकेट, डा. विमला सिंह, पूर्व संस्थापक अध्यक्ष डा. वी. सहाय, शनि शर्मा, अभय मौर्य, त्रिपुण्य भाष्कर मौर्य को बधाई दिया गया। इस मौके पर जहां पूर्व अध्यक्ष ला. अशोक भाटिया ने जल के महत्व को बताया, वहीं पूर्व अध्यक्ष राकेश चन्द्र मौर्य ने जल संरक्षण एवं जल के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही योगेश भाटिया, विमला सिंह, शैल मौर्या, मेनका सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में डा. वी. सहाय ने शासन-प्रशासन से भू-जल संरक्षण कानून का कड़ाई से पालन करने की अपील किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डा. एएन सिंह व संचालन अभय मौर्य ने किया तथा अन्य में सचिव अरूण सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 7727765215644663718

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item