ग्राम प्रधान की हत्या से आक्रोशित हैं साथी
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_73.html
जौनपुर। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मनरेगा निगरानी समिति के जिलाध्यक्ष डा. राकेश मिश्र ‘मंगला’ के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में जनपद के प्रधानों की बैठक हुई जहां महराजगंज विकास खण्ड के असरोपुर गांव के प्रधान ओम प्रकाश यादव की हत्या पर आक्रोश जताते हुये वक्ताओं ने कहा कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। स्व. यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश की किसी भी सरकार द्वारा प्रधानों को कोई तवज्जों नहीं दिया जाता है। इस मौके पर कहा गया कि शासन द्वारा प्रधानों का 10 लाख रूपये का बीमा कराया जाय। प्रधान द्वारा आवेदन करने पर शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया जाय। मृत प्रधान के परिवार को 20 लाख रूपये का मुआवजा दिलाया जाय और सोशल आडिट समय समुचित सुरक्षा की व्यवस्था की जाय तथा ऐसा न होने पर सभी प्रधान सड़क पर उतरने को बाध्य हैं। बेठक का संचालन इन्द्रजीत गौतम ने किया। इस अवसर पर अच्छे लाल सेठ, जगरनाथ यादव, प्रेम प्रकाश, सत्य प्रकाश, जय प्रकाश, प्रभात पाण्डेय, अनुरूद्ध चैहान, सुबाष यादव, दिनेश सरोज, कमलाकर मिश्र, विनय दूबे, पंचम गुप्ता, फूलचन्द्र भारती, कमलेश श्रीवास्तव, महेन्द्र बिन्द, जयशंकर प्रजापति, निर्मल सरोज, अकबर अली, जनार्दन गुप्ता, नन्द लाल कन्नौजिया, कुर्बान अली, शीतला चैहान, रामलखन गौतम सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

