दबंगों ने मारने-पीटने के बाद फूंक दिया मड़हा व टीनशेड

 जौनपुर। घर में घुसकर मारने-पीटने के साथ ही मिट्टी का तेल छिड़ककर परिवार वालों को जलाने के प्रयास का मामला गुरूवार को आरक्षी अधीक्षक के दरबार पहुंचा जहां पीडि़त पक्ष ने न्याय व जानमाल की गुहार लगायी है। पत्रक के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में गुरूवार को गांव के ही आधा दर्जन लोग अचानक अशोक कुमार के घर पर चढ़ आये और सभी को मारने-पीटने के साथ ही घर में रखे मिट्टी के तेल को सभी लोगों पर छिड़ककर घटना को कुछ और अंजाम देने की नियत रखे लेकिन किसी तरह हम लोग वहां से भाग निकले। इसकी शिकायत करने थाने की ओर चले तो रास्ते में वे लोग पुनः मिल गये लेकिन वहां से बचते-बचते श्रीमान् जी के दरबार में पीडि़त परिवार पहुंचा। उधर दूसरी ओर हमलावरों ने पीडि़त परिवार का मड़हा, टीनशेड सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त करने के बाद आग के हवाले कर दिया। पीडि़तों ने आरक्षी अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुये न्याय और जानमाल की गुहार लगायी है।

Related

खबरें 6531637307986727173

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item