आप कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों के खिलाफ उठायी आवाज

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में गुरूवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टेªट परिसर में प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपना मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रक के अनुसार शिक्षा के अधिकार कानून को सख्ती से लागू कराया जाय। 14 साल तक के बच्चों को हर हालत में मुफ्त शिक्षा मिलना चाहिये। निजी स्कूलों में आरटीई कानून के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दाखिल दिया जाय तथा इसकी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाय। निजी स्कूलों में हो रही फीस बढ़ोत्तरी व डोनेशन के नाम पर अभिभावकों का शोषण बंद किया जाय। हर कक्ष के लिये निश्चित शुल्क तय किया जाय तथा इसका पालन करने पर स्कूल की मान्यता रद्द किया जाय। अन्त में आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह तय हुआ है कि यदि मांगें 5 सितम्बर तक पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशव्यापी जनांदोलन का हिस्सा बनकर हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर डा. अनुराग मिश्र, शरदेन्दु चतुर्वेदी एडवोकेट, सोम वर्मा, मनोज कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8584678626938414192

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item