मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने किया धरना-प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_98.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने, विद्युतापूर्ति सुधार कर अपेक्षा के अनुरूप करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने, आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने, बढ़ते अपराध पर सरकार का नियंत्रण निष्प्रभावी होने, कानून व्यवस्था बेहतर करने सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कलेक्टेªट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जिसके उपरांत राज्यपाल को सम्बोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजीत चैहान के नेतृत्व में कलेक्टेªट परिसर में एकत्रित हुये जहां धरना-प्रदर्शन करते हुये सभा किये। इस अवसर पर राजेश सिंह, देवानन्द मिश्र, विजय प्रताप, विनय कुमार, नवल किशोर, जय प्रकाश मिश्र, अनिल सोनकर, हुकूम सिंह, डा. राकेश मिश्र, लाल प्रकाश पाल, बीडी गुप्त, तालुकदार दूबे, इन्द्रजीत गौतम, मदन मिश्र, सत्य प्रकाश, दयासागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
