तेल की लालच में अमेरिका अराजकता का माहौल फैला रहा है

 जौनपुर: इजराइल द्वारा फिलिस्तीन पर हो रहे हमले के विरोध में अलविदा जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी मस्जिद गेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि एशिया के पूर्वी हिस्सों में तेल की लालच में अमेरिका अराजकता का माहौल फैला रहा है।
जिला प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि इजराइल द्वारा किया जा रहा कत्लेआम फौरन बंद कराने का प्रयास किया जाए। बिना जंग जैसे हालात पैदा कर अस्पतालों, मासूम शहरियों, धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों को रोकने का प्रयास करने के साथ ही इजराइल पर पाबंदी लगाई जाए। भारत के मुसलमानों को फिलिस्तीन के नागरिकों की सहायता करने का मार्ग प्रशस्त किया जाए। सदियों से फिलिस्तीन भारत का राजनयिक मित्र रहा है और इस दु:ख की घड़ी में भारत अपने इस पुराने मित्र की सहायता के लिए तत्पर रहे। इजराइल दूतावास को तत्काल बंद किया जाए।
प्रदर्शनकारियों में आरिफ हबीब, शकील मंसूरी, इरफान एडवोकेट, जफर मसूद, डा.बेलाल महबूब, दानिश, इकबाल, आमिर अली, तारिक, मो.अनीस आदि रहे। आंदोलन का नेतृत्व सभासद साजिद अलीम ने किया।

Related

खबरें 4220413943150598432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item