नमाज समाप्त होते ही जाम में जकड़ा शहर

 जौनपुर : अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के बाद शुक्रवार को नगर में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओलन्दगंज से कोतवाली तक नमाज अदा करने के कारण प्रशासन ने रूट डाइवर्ट कर दिया था।
अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही तैयारियां चल रही थी। इससे ओलन्दगंज चौराहे पर ही चार पहिया वाहनों को रोक दिया जा रहा था। 12 बजे के बाद इस रास्ते पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया। जिससे सिर्फ नमाजी ही पैदल अंदर प्रवेश कर रहे थे। नमाज अदा करने वाले लोगों के वाहन को दूर खड़ा करा दिया जा रहा था। सद्भावना पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डेढ़ से दो बजे तक अलविदा जुमा की नमाज की गई। इसके बाद भीड़ जब एक साथ छूटी तो स्थिति बद से बदतर हो गई। जहां तहां जाम हो गया। सद्भावना पुल, ओलन्दगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, शाहगंज पड़ाव, मल्हनी पड़ाव जाम की चपेट में आ गया। इससे दस मिनट का रास्ता लोगों को तय करने में डेढ़ घंटा लग जा रहा था। जाम में फंसने के अलावा लोगों के पास कोई उपाय नहीं था। 

Related

खबरें 2013025341149199992

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item