कर्नल ने किया एनसीसी शिविर का उद्घाटन

जौनपुर : 98 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को टीडी कालेज परिसर में हुआ। उद्घाटन करते हुए कमाडेंट कर्नल ओपी मिश्र ने कहा कि इस बटालियन का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इसका हिस्सा होना फक्र की बात है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों का प्रशिक्षण इस प्रकार नियोजित किया जाता है कि देश के जागरूक, निडर और उत्तरदायी नागरिक के रूप में राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।
कर्नल ने बताया कि इस कैंप में बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा तैयारी के साथ हथियार लेकर परेड में महारत हासिल करने, अच्छी फायरिंग का अभ्यास करने, एनसीसी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए कैडेटों को प्रशिक्षित करने के साथ ही प्रतिभा संपन्न कैडेटों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।
प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल सत्यवीर सिंह, कैंप सूबेदार मेजर डीएस सिकरवार, मेजर पीपी सिंह, कैप्टन आरपी सिंह, चीफ आफिसर प्रभाकर मिश्र, वीके सिंह, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। 

Related

खबरें 6222866598387801934

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item