वरिष्ठ भाजपा नेता पं0 माता सेवक उपाध्याय के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर
https://www.shirazehind.com/2014/08/0_17.html
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)।स्थानीय भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओ की एक शोकसभा रविवार को सूर्यलाल जायसवाल के नगर के स्टेशनरोड स्थित आवास पर सम्पन्न हुयी।जिसमे नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मेवालाल साहू ने मंुगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी के पिता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख पं0 मातासेवक उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।शोकसभा को सम्बोधित करते हुये श्री साहू ने कहाकि उपाध्याय के निधन से पार्टी को बडी क्षति हुयी है।जिसे पूरा नही किया जा सकता।आयोजित शोकसभा मे उपस्थित जनो ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।शोकसभा मे मुख्यरूप से भाजपा नगर अध्यक्ष लवकुश गुप्ता, ब्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्त, घनश्याम गुप्त, अयोध्या प्रसाद गुप्त, रतनलाल जायसवाल, आलोक गुप्त, सूर्यलाल जायसवाल, पिंटू सिंह, रामकुमार जायसवाल, राजबहादुर चैरसिया, राजीव केशरी, प़त्रकार नानकचन्द्र त्रिपाठी, पत्रकार फहीम अंसारी, नदीम अंसारी, राजेश पाण्डेय, निरूप त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

