जौनपुर में एक महिला ने किया तीन बच्चों के साथ आत्मदाह

 जौपनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में आज बक्शा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव एक महिला नें अपने तीन बच्चों के साथ मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। इस हादसे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी तीनों बच्चे झुलस गये है। जिसमें दो मामूली रूप से झुलसे है एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है।
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव के अफताब अहमद की पत्नी मदीना 28 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी बेटी अहलिया 9 वर्ष पुत्र अर्श 6 वर्ष और अनस 3 वर्ष के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। बीबी बच्चों के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति और परिवार लोग दरवाजा तोड़कर चारो लोेगों को आग की लपटों से बाहर निकाला। लेकित तब तक मदीना की मौत हो गयी थी। उधर झुलसे हुए बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने दो बच्चो को इलाज के बाद घर वापस भेज दिया हैं। अनस की हालत नाजुक देखते हुए एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related

खबरें 5584908075770593180

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item