निबन्ध प्रतियोगिता में हिन्दी में अंजू व अंग्रेजी में हिमांशी अव्वल

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर जहां जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ वहीं इस अवसर पर टीडी कालेज के निकट स्थित ब्रिलिएण्ट माइण्ड क्लासेज में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित किया गया था। इसमें विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस की 68वें वर्षगांठ पर ब्रिलिएण्ट माइण्ड क्लासेज में अंग्रेजी और हिन्दी भाषाओं में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें हिन्दी में अंजू निषाद ने प्रथम स्थान व कुसुम राय ने द्वितीय तथा प्रियंका सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अंग्रेजी निबन्ध प्रतियोगिता में हिमांशी कौशल प्रथम, शिवांगी सोनी द्वितीय तथा अंशू सोनी को तीसरा स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को ब्रिलिएण्ट माइण्ड क्लासेज के संचालकों द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूरज मिश्र, सीमा मिश्र, अब्दुल आजाद, साधना सिंह, हिमांशु साहू, गरिमा सिंह, मो. दाऊद, रागिनी यादव, आकाश गौड़ आदि मौजूद रहे। अन्त में संस्था के प्रबन्धक महफूज अली सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related

खबरें 3285507562606189399

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item