वृक्ष अपने संरक्षक का अहित नहीं करताः पवन जायसवाल

जौनपुर। पुत्र, कुपुत्र हो सकता है लेकिन वृक्ष कभी भी अपने संरक्षक का अहित नहीं करता, किन्तु आज लोग पौधरोपण की जगह वृक्षों की कटान ज्यादा कर रहे हैं जिसके चलते पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है। हमारे पूर्वजों ने वृक्षों में देवताओं का वास बताया था। उसके पीछ कारण रहा है मानव जाति सुखी और निरोग जीवन जी सके। उपरोक्त बातें गोमती के किनारे बसीरपुर स्थित हनुमान मन्दिर पर लायन्स क्लब पवन द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर लायन्स क्लब पवन द्वारा गोमती के तट पर बसीरपुर स्थित हनुमान मन्दिर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित क्षेत्र के तमाम नागरिक शामिल हुये। कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के सचिव दिनेश जायसवाल, अजीत जायसवाल, अशोक अग्रहरि, विष्णु सेठ, विजय मौर्य, ज्ञान सिंह, पिण्टू साहू ने सहभागिता निभायी। अन्त में अध्यक्ष श्री जायसवाल ने स्थानीय नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये निवेदन किया कि जो पौधे लगाये गये है इनके रखरखाव और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों की है।

Related

खबरें 6243991844029863848

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item