मंजिल उन्हें मिलती है जो हौसले के साथ आगे बढ़ते हैं: कोली
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_563.html
जौनपुर। मंजिल उन्हें मिलती है जो हौसले के साथ आगे बढ़ते हैं। आज जिन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है वे अपने को यह न समझ लें कि ऊंचाई के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गये हैं। इन्हें अभी और मंजिल तय कर राष्ट्र का योग्य नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा करना है। उपरोक्त बातें रजा डीएम शिया इण्टर कालेज में सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित 19वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली ने कहा। नगर के रजा डीएम शिया इण्टर कालेज परिसर में रविवार को सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा आयोजित 19वें मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अपने संकाय में हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले 108 तथा इण्टर के 115 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को उज्ज्वल तथा राष्ट्र को प्रगति पर ले जाने के लिए अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनसे शिक्षा ग्रहण करें तथा अपने परिवार परिवार का सम्मान बढ़ाने के लिए अच्छे अंक अर्जित करें यह मेरी कामना है। अन्य वक्ताओं में डा. पीसी विश्वकर्मा, ख्वाजा शमशीर हसन, छोटेलाल यादव, शकुन्तला शुक्ला, बैजनाथ मौर्य, अनिल कुमार उपाध्याय, शारदा प्रसाद जायसवाल, मधुसूदन बैंकर, अनिल सेठ, श्रवण साहू, मनीष देव, संतोष अग्रहरि आदि ने सम्बोधित किया। अतिथियों का स्वागत सचिव मोती लाल यादव ने किया तथा आभार संयोजक डा. अलमदार नजर ने ज्ञापित किया।

