
जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा मोहल्ला नखास स्थित महावीर कान्वेट स्कूल की वाटिका में पौधरोपण किया गया। परिषद के अध्यक्ष शरद पटेल ने पौधरोपण के महत्व के बारे में बच्चों को विस्तार से बताते हुए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विक्रम गुप्ता, अतुल जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, लोकेश गुप्ता, सत्येन्द्र अग्रहरि, सुरेश गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, अश्वनी जायसवाल, धनपाल जायसवाल आदि ने पौधरोपण करने का संकल्प लिया।