अज्ञात बदमाशों ने किसान को मारी गोली ,मौत

जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरा सुजान राय गांव में मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। उधर आक्रोशित जनता ने शव को सड़क पर रखकर इलाहाबाद आजमगढ़ मार्ग को जाम कर प्रर्दशन शुरू कर दिया है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पाण्डेय भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।  महराजगंज थाना क्षेत्र के पुरा सुजान राय गांव का निवासी शिवशंकर सरोज 38 वर्ष पुत्र सिप्पू आज दोपहर करीब 12 बजे साईकिल से बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही गांव के बीच पहुंचा था कि एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आयें तीन बदमाशों ने उसे सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गयी। हत्या से गुस्साए लोगो ने नई दिल्ली बाजार में चक्का जाम कर दिया इसी बीच भीड़ ने आरोपी की थ्रेशर मशीन को आग लगा दिया । भीड़ को समझने पहुंचे महराजगंज के ब्लाक प्रमुख को भीड़ ने जमकर पीट दिया जिसके कारण उन्हें भी गंभीर चोट आई है । मृतक की पत्नी ने इस हत्या की पीछे जमीनी विवाद और लड़की भागने का मामला आया है ।
 उधर सूचना मिलते डीएम एसपी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए भारी आक्रोश के बीच दोनों आलाधिकारियों को मामला शांत कराने के लिए कड़ी मसकत करनी पड़ी

Related

खबरें 7238637824577554346

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item