साहू क्लब करेगा मेधावी छात्र - छात्राओ का सम्मान
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_971.html
जौनपुर । साहू क्लब की एक आवश्यक बैठक, 20वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन के क्रम में स्थानीय साहू धर्मशाला के हाल में आहुत की गई। जिसमें साहू समाज के वर्ष 2014 में हाई स्कूल/इण्टरमिडिएट प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण प्रतिभावान एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह हेतु पूर्व निर्धारित तिथि को संशोधित कर 14 सितम्बर दिन रविवार को साहू धर्मशाला के विशाल हाल में दिन के 11 बजे से आयोजित करने का निर्णय क्लब द्वारा लिया गया है। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री गिरजा शंकर गुप्त, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव भारतीय साहू राठौर चेतना महासंघ तथा विशिष्ठ अतिथि फिल्म निर्माता श्री लालजी गुप्त मुम्बई होगे। साहू समाज के वर्ष 2014 में हाई स्कूल/इण्टरमिडिएट प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण प्रतिभावान एवं मेधावी छात्रों को सम्मान समारोह में भाग लेने हेतु अंक-पत्र की छायाप्रति 31 अगस्त तक ही स्वीकार किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी दशा में 31 अगस्त से पहले छात्रों का अंक-पत्र क्लब को उपलब्ध करायें। उक्त तिथि के बाद प्राप्त अंक-पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
बैठक में सर्व श्री मोती लाल साहू, डा0 यशवन्त गुप्त, आशीष कुमार गुप्त, जय प्रकाश गुप्त, शिव कुमार गुप्त, ई0 रमेश चन्द गुप्त, अरविन्द बैंकर, स्वतंत्र कुमार साहू, जगदीश प्रसाद गुप्त, सुधांशु साहू, राम कुमार साहू, आनंद कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, सत्यनारायण आर्य एवं तमाम साहू क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जियाराम साहू एवं संचालन कृष्ण गोपाल साहू ने किया।