मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन 24 को
https://www.shirazehind.com/2014/08/24_22.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश भूमि अधिग्रहण विरोधी मोर्चा के जिला प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जनपद के 5 ब्लाकों से होकर गुजरने वाली 56 राष्ट्रीय राज्यमार्ग बाईपास योजना की चपेट में हजारों किसानों के परिवार आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घोषणा के समय से लगातार मोर्चा विरोध करते हुये संघर्षरत है। उसी क्रम में 24 अगस्त दिन रविवार को प्रातः 9 से 12 बजे तक 3 घण्टे त्रिलोचन महादेव से मतापुर रेलवे क्रासिंग व कुल्हनामऊ से सिंगरामऊ, हरिहरपुर तक मानव श्रृंखला बनाकर काली पट्टी व काला झण्डा के साथ विरोध प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी देंगे कि शीघ्र ही उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाय, अन्यथा किसान अपना आंदोलन और तेज करने पर बाध्य होंगे।
