गीतांजलि का सम्मान समारोह 24 को
https://www.shirazehind.com/2014/08/24_68.html
जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ‘गीतांजलि’ अपने पारम्परिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 43वां ऋतु अभिनन्दन, पौधरोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया है जो 24 अगस्त दिन रविवार को पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे मां अचला देवी घाट सिपाह पर होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन दिनेश टण्डन व विशिष्ट अतिथि डा. वीएस उपाध्याय व विकास सेठ प्रबंधक आईडीबीआई हैं। कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश सोनी व संस्था के महासचिव अक्षय कुमार ने उक्त मौके पर सम्बन्धित लोगों को उपस्थित होने की अपील किया है।
