दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर महासमिति ने किया नगर भ्रमण

 जौनपुर। आगामी 25 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली शारदीय नवरात्रि के अन्तर्गत दुर्गा पूजनोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के परिप्रेक्ष्य में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नवचयनित अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व महासचिव घनश्याम साहू के नेतृत्व में महासमिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने नगर की दुर्गा पूजन समितियों सहित नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इसके उपरांत श्री रानू ने बताया कि नगर की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। अतिक्रमण के दौरान रोड की पटरियां टूट गयी हैं। विद्युत पोल के खम्भे जगह-जगह गिरने की स्थिति में हैं। विद्युत तार जर्जर अवस्था सहित झुके हुये भी हैं। ऐसी स्थिति में नवरात्रि में काफी व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति दिखायी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जहां विराट दुर्गा पूजनोत्सव के प्रारम्भ होने में मात्र 1 एक माह के दिन शेष हैं, वहीं प्रशासन द्वारा कार्यों में तेजी न लाना पूजन समितियों के लिये चिंतनीय विषय है। महासमिति के संरक्षक इन्द्रभान सिंह, शोभनाथ आर्य, सूर्य प्रकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल, चन्द्र प्रताप सोनी, श्रीकांत माहेश्वरी, विंध्याचल सिंह एडवोकेट, निखिलेश सिंह सहित प्रबंधकारिणी ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये नगर की खस्ताहाल व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग किया है।

Related

खबरें 6104121128453848412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item