लाखो की लालच में गवां दिये 13 हजार
https://www.shirazehind.com/2014/08/25-13.html
जौनपुर: बदलापुर क्षेत्र के बेदौली गांव में मंगलवार को मोबाइल के माध्यम से एक युवक 25 लाख पाने के चक्कर में 13 हजार गवां बैठा। भुक्तभोगी ने सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी राजबली यादव के पुत्र राहुल की मोबाइल पर सोमवार रात एक काल आया। उसे बताया गया कि आपको लाटरी के माध्यम से 25 लाख रुपये मिल चुका है लेकिन इसे पाने के लिए हमारे द्वारा बताए खाते में 13 हजार रुपये जमा करना होगा। यह सुन परिवार वालों में खुशी का ठिकाना न रहा। सुबह ब्याज पर 13 हजार रुपये की व्यवस्था कर बदलापुर स्टेट बैंक में बताए हुए खाते में जमा किया गया। अपना खाता देखा तो उसमें वही पुराना बैलेंस। यह देख पुन: स्टेट बैंक पहुंचा तब तक जालसाजों ने पैसा निकाल लिया था। ठगी का शिकार राहुल अपनी मां व बहन के साथ थाने पहुंचकर ठगी की बात बताई। जहां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस तरह ठगी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।