नगर व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कमेटी भंग, चुनाव 27 अगस्त को
https://www.shirazehind.com/2014/08/27.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नगर व्यापार मण्डल कमेटी को भंगकर अध्यक्ष और महामंत्री के चुनाव के लिए 27 अगस्त का दिन निर्धारित किया। जौनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला महामंत्री रवि मिंगलानी द्वारा विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रतिनिधि मण्डल की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें नगर व्यापार मण्डल कमेटी को भंग कर अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव कराने के लिए 27 अगस्त को सायं 6 बजे रामजानकी मन्दिर अहियापुर निर्धारित किया गया। श्री मिंगलानी समस्त सदस्यों से चुनाव में भाग लेने की अपील करते हुए समय से पहुंचने का आह्वान किया। इस बैठक में बनवारी लाल सोमेश्वर केसरवानी, राजनाथ गुप्ता, संतोष सोंथालिया, पारसनाथ साहू, राकेश जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, आशीष गुप्ता आंसू, महेन्द्र सोनकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
