पं. माता सेवक उपाध्याय सभी वर्ग के प्रेरणा स्त्रोत थेः मंगला
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_171.html
जौनपुर। ब्राह्मण प्रगति महासभा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डा. राकेश मिश्र मंगला की अध्यक्षता में पं. माता सेवक उपाध्याय जी के निधन पर शोकसभा का आयोजन हुआ। मंगल ने शोकसभा में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. उपाध्याय ब्राह्मण समाज के साथ पूरे समाज के प्रेरणाश्रोत थे। उनकी सिधान्तवादिता, निर्भिक प्रशासन, सहजता, वाकपटुता बेमिशाल रहा। उनके निधन से ब्राह्मण समाज के साथ-साथ क्षेत्र का अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे क्षेत्र के ही नहीं जनपद के राजनीतिक पुरोधा माने जाते थे। शिक्षा जगत से लेकर राजनीति के अनेकों पद पर प्रशासक के रूप में रहे। क्षेत्र के बहुमुखी विकास के साथ-साथ परिवार को शिक्षित, संस्कारिक, राजनीति से पुष्पित परिवार छोड़कर गये हैं। ईश्वर इस असहनीय आघात को सहन करने की परिवार को शक्ति दें। शोकसभा में पं. काशीनरेश मिश्र, नन्हें उपाध्याय, विनय कुमार तिवारी, लल्लू दूबे, पं. मनोज तिवारी, पं. रविशंकर पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, विजय शंकर मिश्र, हरिओम शुक्ल, दिनेश तिवारी, विरेन्द्र दूबे, कमलेश मिश्र, जयशंकर पाठक, कमलाकर मिश्र, पं. अभय नाथ चैबे, ब्रह्मदेव उपाध्याय, जय प्रकाश मिश्र, सरोज उपाध्याय, जितेन्द्र शुक्ल, अशोक उपाध्याय, दिनेश शुक्ल, विद्याधर शर्मा, आलोक दूबे, विवेक मिश्र, नन्हे मिश्र, संजय उपाध्याय, रिंकेश तिवारी, धनन्जय पाण्डेय, राजाजीत मिश्र आदि ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धाजलि अर्पित की। सभा का संचालन पं. उदयराज मिश्र ने किया।
