पौधे वृक्ष का रूप लेकर मानव के लिए सुखकारी बनते हैं: डा. शर्मा

 जौनपुर। पौधे वृक्ष का रूप लेकर मानव जीवन के लिए सुखकारी बनते हैं जहां इनकी शीतला छांव में लोग विश्राम करते हैं वहीं ये अपने फलों से मानव जीवन के स्वास्थ्य की रक्षा भी करते हैं। पौधरोपण कर उसको संरक्षण देना हर नागरिक का पुनीत कर्तव्य है। उपरोक्त बातें बक्शा विकासखण्ड के हसरौली गांव में स्थित मां दुर्गा के मन्दिर परिसर में पौधरोपण अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को सम्मोधित करते हुए कहा। रोटरी क्लब और यूनियन बैंक के संयुक्त प्रयास से बक्शा विकासखण्ड के हसरौली गांव स्थित मां दुर्गा मन्दिर पर क्लब के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा एवं यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुनीत त्यागी ने मां दुर्गा को माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया उसके बाद मन्दिर परिसर में पौधरोपण कराया। पौधों के सुरक्षा के लिए यूनियन बैंक के सहयोग से 50 ट्री-गार्ड लगाया गया। जिससे पशु पौधों को क्षति न पहुंचा सके। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने जहां वृक्षों की महत्ता और उपयोगिता पर बल दिया, वहीं रोटरी क्लब जौनपुर के सदस्यों ने इस स्थान को रमणीक बनाने पर जोर दिया तथा यूनियन बैंक जैसे अन्य संस्थाओं से सहयोग की अपील किया। क्लब के सदस्य डा. कमर अब्बास ने प्रधान सहित ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम लोग इस स्थान को एक सुन्दर, स्वच्छ और रमणीक बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो आप सभी के भागीदारी के बगैर संभव नहीं है। केएन सिंह ने तालाब और मन्दिर परिसर को पर्यटन के लिये विकसित करने का यूनियन बैंक से आग्रह किया। प्रदीप सिंह इस स्थान पर महिला शौचालय बनवाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने स्वागत किया। अखिलेश श्रीवास्तव ने पौध उपलब्ध कराने के लिए रामजीत मौर्य के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर नवीन सिंह, आशीष चैरसिया, संजय बैंकर, सुनील बैंकर, दिलीप श्रीवास्तव सहित यूनियन बैंक के अधिकारी, कर्मचारी सहित आस-पास के गांवों के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम वर्मा ने किया।

Related

खबरें 6531847767952150235

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item