श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन भी आकर्षण का केन्द्र रहीं झांकियां

  जौनपुर। लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन ऐतिहासिक शीतला चैकियां धाम में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन किया और आकर्षक झांकी सजायी जिसे देखने के लिए स्थानीय नागरिकों सहित अगल-बगल के ग्रामीण तथा अन्य जनपदों से आये शीतला भक्तों का हुजूम देर रात तक उमड़ा रहा। स्थानीय शीतला चैकियां धाम में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का दूसरा दिन काफी आकर्षक रहा। यहां भक्तों ने तरह-तरह की झांकियों का आयोजन किया। जिसमें जय शिवशंकर बाल संस्था महंगूपुर की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। स्थानीय बालकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बाबा रामदेव तथा पवनसुत हनुमान तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के रूप में जहां प्रस्तुत किया गया था, वहीं भगवान श्रीकृष्ण-राधा व सुदामा भी आकर्षक के केन्द्र रहे। मां शीतला मन्दिर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। कलाकारों ने मनोरंजन के लिए अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें विनय, सोनू, विकास, आशीष मौर्य, खुशी, शुभम, अन्नू श्रीवास्तव, पप्पू यादव तथा शीतला समिति के कार्यकर्ता, रंजीत, संदीप, नाटे गिरी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में मोहल्ला नखास स्थित मां काली मन्दिर के निकट दो सगी बहनों तेजस्वी एवं तेजवी ने राधा-कृष्ण का परिधान धारण कर राहगीरों के आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं जो भी मां काली मन्दिर के सामने से गुजरता। इन बच्चियों की रूप सज्जा देखने के लिए रूक जाता था। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला चांदमारी कालोनी में पवन नृत्य कला मन्दिर जागरण गु्रप द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भवन एवं झांकी का आयोजन किया गया जिसमें गायक विवेक मिश्र, जुबेर खान, सविता अंशुमान ने जहां अपने गीतों से लोगों को बांधे रखा वहीं पवन मोदनवाल की झांकी को दर्शकों ने खूब सराहा।

Related

खबरें 2212289232417737529

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item