जफराबाद का कजरी मेला धूमधाम से सम्पन्न

   जौनपुर। उत्तर रेलवे जफराबाद स्टेशन के निकट स्थित प्राचीन शिवालय पर लगने वाला कजरी मेला धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस मेले में क्षेत्र के नागरिकों ने जहां जमकर खरीदारी की वहीं शान्ती व्यवस्था के लिए जफराबाद पुलिस तथा मेला प्रबन्धक समिति के लोग सक्रिय रहे। जफराबाद रेलवे स्टेशन के निकट अहमदपुर गांव में स्थित लगभग 700 वर्ष प्राचीन शिवालय पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कजरी मेला लगा जिसमें श्रृंगार सामग्री से लेकर बच्चों के खिलौने और कृषि उपकरणों तथा मिट्टी के बर्तनों की जहां लोगों ने जमकर खरीददारी की वहीं बच्चों ने मेले में लगे झूले का आनन्द उठाया। क्षेत्रीय मिष्ठान विक्रेताओं के अलावा दूरदराज से भी दुकानें आयी थी जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में दिखने वाली चोटहिया जलेबी भी दिखायी पड़ी जिसे शौकवश खाकर लोगों ने उसके स्वाद का रसास्वादन किया।

Related

खबरें 2938907136891316565

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item