ट्रक ने आटो को मारा धक्का, आधा दर्जन जख्मी, दो की हालत नाजुक

जौनपुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर मुफ्तीगंज बाजार में मंगलवार को प्रातः लगभग साढ़े 9 बजे सवारी उतार रहे टैम्पो को ट्रक ने पीछे से धक्का मारा जिसमें चालक सहित आधे दर्जन घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। दुर्घटना कर भाग रही ट्रक को मोबाइल के द्वारा सूचना देकर देवकली तकिया के पास प्राइवेट बस को आड़े तिरछे लगाकर नागरिकों ने रोका। ट्रक चालक की जमकर दैहिक समीक्षा करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को प्रातःकाल जौनपुर से सवारी लादकर जा रहा टैम्पो मुफ्तीगंज बाजार पहुंचने के बाद सवारी उतार रहा था कि इसी मध्य जौनपुर की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने टैम्पो में पीछे से धक्का मारा, जिसके चलते टैम्पो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमें दो की हालत गम्भीर बतायी जाती है। घायलों को स्थानीय नागरिकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां उपचार के बाद अन्य घायलों को चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी वहीं मुफ्तीगंज निवासी बनवारी सोनकर (50 वर्ष) व आटो चालक राकेश (40 वर्ष) निवासी रत्तीपुर तथा अजय (22 वर्ष) पुत्र फुनई सोनकर को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां आॅटो चालक राकेश व बनवारी की हालत गम्भीर बतायी जाती है।

Related

खबरें 6378062231720151464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item