एसडीएम ने ज्ञापन लेने से किया इन्कार ,किसानों ने जाम कर दिया एनएच 56

 जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकत्र्ताओं ने आज एसडीएम बदलापुर के खिलाफ जमकर प्रर्दशन करते हुए बदलापुर तहसील के सामनें लखनऊ वाराणसी हाईवे को जामकर दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पहुंचकर एसडीएम ने ज्ञापन लिया तब कही जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी केतकी सिंह और जिला अध्यक्ष राज बहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ो किसानो नें 11 सूत्रीय मांगो को लेकर बदलापुर तहसील में धरना प्रर्दशन किया। धरना समाप्त होने के बाद धरना स्थल पर ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम शिव शंकर सिंह नही गये। जिस पर नाराज होकर किसानों ने तहसील के सामने ही लखनऊ वाराणसी हाईवे एन एच 56 को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनो तरफ वाह्नो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी। उधर राष्ट्रीय राज्य मार्ग जाम होने की खबर मिलते ही एसडीएम ने ज्ञापन लेने के लिए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा जिसके कारण किसानों का गुस्सा और भड़क गया। सभी एसडीएम के विरोध में नारे बाजी करने लगे। आखिकार एक घंटे बाद खुद एसडीएम मौके पर पहंुचकर किसानो का ज्ञापन लिया तब कही जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ।

Related

खबरें 6605859448316754827

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item