एक हफ्ते के भीतर किया प्रार्थना पत्रो का निस्तारण : डीएम
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_245.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पी.सी. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज मडि़याहूं में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 135 प्रार्थना पड़े जिसमें से मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। पहले तहसील दिवस के अनिस्तारित प्रार्थना पत्रों का विभागवार समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर पुराने एवं आज के प्रकरण को निस्तारित कर सूचना उपलब्ध करायें। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण ओ0पी0पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भूमि विवाद संबंधित दर्जनों प्रार्थना पत्रों को पुलिस एवं राजस्व की टीम भेजकर तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पी0एन0रावत, उप निदेशक कृषि एस0एन0दूबे, अधि0अभि0विद्युत आर0डी0 पौल, उप जिलाधिकारी रामकेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सगीर अहमद, तहसीलदार के0डी0शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई तहसील सदर में पहुंचकर जनता के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करके एक सप्ताह के अन्दर सूचना प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर 83 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 6 निस्तारित किये गये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।