31 अगस्त तक चलेगा ‘अपना व्यवसाय चुनिये पखवारा’
https://www.shirazehind.com/2014/08/31_22.html
जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि कार्यालय परिसर में 15 से 31 अगस्त तक ‘‘अपना व्यवसाय चुनिये पखवारा‘‘ का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसर, सरकारी योजनाओं सवेतन रोजगार, स्वतः रोजगार, कौशल विकास एवं उन्हें व्यवसाय मार्ग निर्देशन प्रदान किया जाना है। इस कार्यालय में अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बेरोजगारों एवं छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि इसमें सम्मिलित होकर इस आयोजन का लाभ उठावें।
