बस के धक्के से अवकाशप्राप्त आरपीएफ घायल, हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_796.html
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के चैकी खुर्द गांव निवासी सेवानिवृत्त आरपीएफ राधेश्याम पाण्डेय शुक्रवार को बाजार से वापस घर आते समय रास्ते में बस की चपेट में आने से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु मछलीशहर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया गया कि उक्त गांव निवासी राधेश्याम पाण्डेय आज सुबह बंधवा बाजार गये थे जहां से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में बरांवा में मछलीशहर से जंघई की तरफ जा रही बस से धक्का लगने से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां से मछलीशहर चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया गया। यहां से हालत नाजुक देखते हुये चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु इलाहाबाद भेज दिया। उधर दुर्घटना के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।
