35 फुट ऊंचा फोड़ा गया मटका
https://www.shirazehind.com/2014/08/35.html
जौनपुर। सिरकोनी विकास क्षेत्र के सादात मसौड़ा कजंगाव के पटेल बस्ती में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई गांवों के उत्साही युवकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। करीब 35 फुट ऊपर बांधे गये मटके को फोड़ने के लिए दो घण्टे कड़ी मेहनत के बाद सोनू पटेल ने मटका फोड़ने में सुलता हासिल किया। मटके में ढाई सौ रूपये के सिक्के थे। जबकि ग्रामीणों ने अपने स्तर से इनाम दिया। जलपान की व्यवस्था पत्रकार अरविन्द पटेल द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में पांच मिनट के भीतर मटका फोड़ने पर 11 हजार 151 रूपये का इमाम रखा गया था। लेकिन पांच मिनट में मटका नहीं फोड़ा जा सका। इस अवसर पर साउण्ड डीजे के धुन पर मटका फोड़ने वाले युवक नाच रहे थे। प्रतियोगिता कराने में मनोज पटेल, कमलेश, अखिलेश, अशोक, शिवसागर, सुभाष चन्द, छोटे लाल, वंश राज चैधरी पूर्व ग्राम प्रधान, देवेन्द्र कुमार आदि का योगदान रहा।
फोटो 05- कजगांव में मटका फोड़ते युवक।
फोटो 05- कजगांव में मटका फोड़ते युवक।
