साहब लाल मौर्य को दी गयी विदाई

जौनपुर। कजंगाव पानी की टंकी पर कार्यरत पंप आपरेटर साहब लाल मौर्य का सोमवार को विदायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिशासी अभियन्ता जल निगम एमआई अंसारी ने श्री मौर्य के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल सफल रहा। कर्मचारियों के अध्यक्ष रहते हुए श्री मौर्य ने सरकारी कार्यो का बखूबी निर्वहन किया। सेवा निवृत्ति के बाद भी विभाग इनसे मदद लेता रहेगा। संगठन व कर्मचारियों के लिए ये सेवा निवृत्त हुए है उनके साथ काम करते रहेगें। श्री मौर्य को अंग वस्त्रम, अटैची, राम चरित मानस तथा छड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सुखलाल मौर्य  सहायक अभियन्ता रहे। कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद असलम फरीदी ने अध्यक्षता व संचालन कामरेड हनीफ ने किया। इस मौके पर हीरा लाल मौर्य, बांके लाल, छविनाथ शर्मा, अनिल कुमार जेई, उमेश झा, मोहम्मद हुसैन, रमेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related

खबरें 709130275599683024

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item