ब्लाक प्रमुख पर कातिलाना हमला
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_925.html
जौनपुर। चक्का जाम समाप्त कराने गये ब्लाक प्रमुख पर एक गुट ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दिया। हमला करने वाले कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा सुजानराय गांव में बदमाशों की गोली से मृत शिवशंकर सरोज की लाश सड़क पर चक्का जाम रहा था। इसी दौरान महराजगंज के ब्लाक प्रमुख 45 वर्षीय रमापति यादव निवासी ढेमा थाना बदलापुर अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराने का प्रयास करने लगे। जिससे मृतक की जाति के लोग भड़क गये और उनपर कातिलाना हमला कर दिया। बुरी तरह से पिटाई से श्री यादव गंभीर रूप से घायल हो गये और वहां अफरातफरी मच गयी। सूचना पाकर बदलापुर सर्किल की चारो थानों की पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गये। इसके बाद शव को पुलिस कब्जे में लेने में सफल हुई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि जब चक्का जाम स्थल पर हमला हो रहा है और पुलिस शान्ति व्यवस्था कायम करने में विफल हो जा रही है। घायल की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

