अपराधियों के हौसले बुलन्द, दहशत बढ़ी
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_253.html
जौनपुर। जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं । आये दिन हत्या लूट , चोरी , डकैती, दुष्कर्म पर न तो अंकुश रहा है न ही पुलिस घटनाओं का खुलासा कर पा रही है। जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना व पुलिस के प्रति रोष बढता जा रहा है। पुलिस वारंटियों की गिरफ्तारी जरूर तेजी दिखा रही है। हालत यह है कि कही असलहा सटाकर महिला के घर में घुसकर बदमाश छेड़खानी कर रहे हैं तो कही किशोरी के साथ गैगरेप के बाद हत्या कर दी जा रही है। मन्दिर भी सुरक्षित नहीं रह गये वहां से घण्टे और मुकुट तक लूट यिे जा रहे है। महराजगंज में युवक को गोली मारकर भाग निकला पुलिस की विफलता ही कहा जायेगा। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से निकल जाते है। पुलिस के अधिकारी यह नहीं पता करते कि गश्त पर निकलने वाले कहां क्या करते है। ड्युटी के नाम पर मौज और वाहनों से वसूली करने वाली पुलिस शायद ही कभी किसी अपराधी को दबोच सकी हो। कई बड़ी वारदातों की फाइलों पर धूल जमती जा रही है लेकिन खुलासा नहीं हो पा रहा है। चोरियों ने तो लोगों की नींद हराम कर दिया है। रात में पुलिस कहां जाती है इसकी मानिटरिंग करने वाले अधिकारी और थानाध्यक्ष क्या करते है इसकी छानबीन और सख्ती के बगैर अपराध पर अंकुश लगना कठिन साबित होगा।
.jpg)
