मछलीशहर में हो गया तलाब पर कब्जा, एसडीएम ने कहा मुझे नही मालूम
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_240.html
जौनपुर जिले के मछलीशहर कस्बे के वार्ड न0 एक पुरा जीआई में स्थित करीब ढ़ाई बीघे की तलाब पर आज कुछ दबंग भू माफियओं ने कब्जा कर बाउड्री वाल खड़ा कर दिया हैं। आरोप है कि इस जमीन का मालिक बार बार एसडीएम मछलीशहर और कोतवाली पुलिस से लेकर पुलिस कन्ट्रोल रूम पर फोन करता रहा लेकिन कही भी उसकी सुनवाई नही हुई। इस मामले पर एसडीएम मछलीशहर के सरकारी मोबाईल फोन पर बात किया गया तो उन्होने इस मामले पर अनभिज्ञता जतायी है।
मछलीशहर कस्बे के जघंई रोड पर स्थित वार्ड न0 एक पुरा जीआई का रकबा 2688 मे 42 डिस्मिल में काफी अरसे पानी भरा होने के कारण स्थानीय लोग उसे सातो तलिया के नाम से पुकारते चले आ रहे है। बरसात के दिनों में इस जमीन पर समुन्द्र जैसा नजारा दिखता है। वैसे बारहो महीने यह तलाब नुमा जमीन पानी से भरा रहता है। उसी जमीन के 14 डिस्मिल पर सरकार ने सड़क बना दिया था बाकी 28 डिस्मिल जमीन आज भी पानी भरा रहता था। इस मामले पर स्थानीय सभासद पप्पू डा0 हसन और स्थानीय समाज सेवी कृपाशंकर श्रीवास्तव अधिवक्ता राजकुमार पटवा बरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश है कि तलाब भीटा कुआ आदि न पटा जाय उसके बाद भी हमारे कस्बे में स्थित इस तलाब नुमा जमीन पर कुछ दबंगो ने आज कब्जा कर लिया इस जमीन का मालिक शशिकांत कई बार एसडीएम से लेकर पुलिस तक का फोन लगाया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इन लोगो ने बताया कि यही लोग करीब डेढ़ माह पहले भी इस जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया था तो हम लोगों ने एसडीएम के पास गये तो उन्होने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उस पर कब्जा करने से रोकने का आदेश दिया था। इस मामले पर मैने एसडीएम मछलीशहर से सरकारी मोबाईल फोन बात किया तो उन्होने इस मामले को अनभिज्ञता जाहिर किया है।