बहुजन क्रांति पार्टी ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
https://www.shirazehind.com/2014/08/8.html
जौनपुर। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के काम की सुरक्षा, उन्हें जीने लायक पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित कराने सहित अन्य समस्याओं का निराकरण कराने के सम्बन्ध में बहुजन क्रांति पार्टी (माक्र्सवाद-अम्बेडकरवाद) के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आज स्थानीय कलेक्टेªट परिसर में आयोजित धरनासभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एमडीएम योजना के अन्तर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कर रही रसोइयों की स्थिति वर्तमान समय में बंधुआ मजदूरों से भी बदतर है। न इनके काम की कोई सुरक्षा है और न ही जीने लायक पारिश्रमिक दिया जाता है। इनको विद्यालय में मनमाने ढंग से रखा जाता है और उसी तरह मनमाने ढंग से निकाल दिया जाता है। कार्यरत रसोइयों का कार्य स्थायी प्रगति का है। इन्हें बार-बार निकालकर नये रसोइयों को रखना मानवाधिकार व विधिक परम्परा के खिलाफ है। प्रदेश महासचिव गुड्डी शुक्ला के नेतृत्व में धरना देने वालों में उमाशंकर सरोज, आशा देवी सोहनी, उर्मिला, धनरा देवी, चंदा, सुनील सरोज, कल्लू, लालमनि, अमरौती, राधिका, शशिकला, शारदा, मुन्नी देवी, आशा देवी, निर्मला, संगीता, सरस्वती, मंजू, फूल देवी, छाया देवी, हीरा देवी, सुधा, परमिला, लखना, आशा देवी, पार्वती, मंजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
