शुक्रवार को निकलेगी ‘एचआईवी/एड्स जागरूकता मोटरसाइकिल रैली‘
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_425.html
जौनपुर। एचएलएफपीपीटी लखनऊ के क्षेत्रीय संचार प्रबन्धक रविन्द्र सिंह ने बताया कि हिन्दुस्तान फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट (एचएलएफपीपीटी) एवं नेशनल एड्स कन्ट्रोल अर्गनाइजेशन (नाको) व जिला एड्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिले में बढ़ते एचआईवी संक्रमण को रोकने व परिवार नियोजन को बढ़ावा देने हेतु 22 अगस्त को ‘एचआईवी/एड्स जागरूकता मोटरसाइकिल रैली‘ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। बताया गया कि रैली प्रातः साढ़े 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन रावत द्वारा हरी झण्डी दिखाकार रवाना की जायेगी जो नगर के अम्बेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट कचहरी, शेषपुरा तिराहा, जोगियापुर, ओलन्दगंज चैराहा, शाही पुल, चहारसू, कोतवाली, सुतहट्टी चैराहा, जीजीआईसी होते हुये जिला चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। तत्पश्चात अपरान्ह साढ़े 12 बजे जिला चिकित्सालय परिसर में जिला क्षय रोग एवं एड्स नियंत्रण अधिकारी डा. एके सिंह के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसको मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. भास्कर राय सहित अन्य वक्ता सम्बोधित करेंगे।
