बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, जिले भर में हुआ प्रर्दशन

 जौनपुर। बिजली कटौती के विरोध में आज जिले भर धरना प्रर्दशन हुआ। जिला मुख्यालय स्थित हुसेनाबाद हाईडिल में भाजपा नेता डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गौराबादशाहपुर के व्यापारियों और कबरीद्दीनपुर के ग्रामाणों ने जोरदार प्रर्दशन किया। प्रर्दशन के चलते हाईडिल के कर्मचारी अपना अपना दफ्तर छोड़कर भाग निकले।
बदलापुर में व्यापारियों ने विधुत उप केन्द्र पहंुचकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर प्रर्दशन किया। केराकत के व्यापारियों नें आज सामूहिक रूप से बंदी करके जुलूस निकाला और तहसील परिसर में जोरदार प्रर्दशन किया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने विशाल बाईक जुलूस निकाला। यह जुलूस नई बाजार से निकलकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए विद्युत उप केन्द्र पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। व्यापारियों नें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नही किया गया तो हम लोग मजबूरी में चक्का जाम करेगे। इस मौके पर मुख्य रूप से आलोक गुप्ता आशीष गुप्ता मनीष गुप्ता सूर्यलाल जयसवाल रंजीत लवकुश योगेश रामबाबू बृजेश पिन्टू सुक्खू दिलीप कुमार और गोपालजी समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
उधर मडि़याहूं में सभासदों ने भी तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौपते हुए बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग किया।

Related

खबरें 5384504952272269154

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item