18 सितम्बर को मुख्यमंत्री रखेंगे मेडिकल कालेज की अधार शीला
https://www.shirazehind.com/2014/08/18.html
जौनपुर: 687 करोड़ रुपये की लागत वाले मेडिकल कालेज का आगामी 18 सितंबर
को दिन में 11 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विधिवत शिलान्यास किया
जाएगा।
इसी के साथ जिले में मेडिकल कालेज स्थापित किए जाने की अर्से पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी। शिलान्यास हेतु मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आते ही प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आ गई है।
प्रदेश में बहुमत वाली सरकार पदारूढ़ होने के कुछ दिन बाद ही मुख्यमंत्री ने यहां मेडिकल कालेज के स्थापना की घोषणा करते हुए टोकन मनी भी जारी कर दी थी।
मेडिकल कालेज हेतु आवश्यक जमीन की तलाश शुरू हुई। अंतत: सिद्दीकपुर स्थित घाटे में चलने वाली कताई मिल को बंद कर इसी परिसर में मेडिकल कालेज स्थापित करने के निर्णय के साथ जमीन तलाश की कवायद पूरी हुई।
गत 22 फरवरी को मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास की तैयारी पूरी हो चुकी थी। लेकिन ऐन वक्त पर स्नातक निर्वाचन के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण 24 घंटे पूर्व उक्त कार्यक्रम को रद करना पड़ा था।
बहरहाल अब 18 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा उक्त मेडिकल कालेज का शिलान्यास कर वे जनपद वासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ कार्यदायी संस्था होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।